Mumbai goregaon fire
(डिजाइन फोटो)

Loading

नई दिल्ली: बुधवार को मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) में एक औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह आग मुंबई  के गोरेगांव इलाके में मृणाल गोर फ्लाईओवर के पास औद्योगिक परिसर लगी है।  

रात करीब 8 बजे मुंबई अग्निशमन विभाग को अस्मि इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग बुझाने के अभियान के लिए कम से कम 12 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया की आग एक डीजल गोदाम और परिसर के अंदर कुछ इकाइयों में स्क्रैप सामग्री तक ही सीमित थी। आग के कारण मृणाल गोर फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड के अलावा स्थानीय पुलिस और स्थानीय बीएमसी कर्मचारी भी अभियान में शामिल हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकें।