Mumbai Powai fire
Mumbai Powai fire

    Loading

    मुंबईः आज सुबह-सुबह  मुंबई के पवई हीरानंदानी इलाके में आग लग गई। पवई के रिहायशी इलाका हीरानंदानी के शापिंग कंप्लेक्स में यह आग लगी है। बताया जा रहा है यह लेवल 2 की आग घटना है। आग की सुचना मिलते ही घटना स्थल में फायरब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियां मौके पहुंच गई। दमकल गाड़ियाँ आग पर काबू प्अ लिया है। अब तक इस आगजनी में किसी के फंसे होने या घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन लाखों का सामान जल क्र खाक हो गया है। 

    आपको बता दें कि, यह इलाका मुंबई का सबसे पोश एरिया माना जाता है। यहां आग के सुरक्षा के हर संभव उचित व्यवस्था करने का सोसायटी सहित शाषन-प्रशासन करती है।

    इसके बाद भी इस तरह की आग कांड होना काफी चिंता का विषय है। खबरों की मने तो पवई, हीरानंदानी हायको के पास स्थित शॉपिंग मॉल में आज सुबह यह आग की घटना हुई है। बीएमसी प्रशासन की तरफ से आई जानकारी के अनुसार किसी हताहत होने की कोई खबर नही है।