
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। घटना के बाद इसे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मुंबई के कांजुरमार्ग (Kanjurmarg) के कर्वे नगर में म्हाडा कॉलोनी में आग लगी है। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मजूद है आग बुझाने का काम चल रहा है।
Mumbai | Fire broke out on the fourth floor of an MHADA Colony Building in Karve Nagar of Kanjurmarg today. Five people admitted to the hospital after being injured due to suffocation; their condition is stable now.
— ANI (@ANI) March 26, 2023
समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के कांजुरमार्ग के कर्वे नगर (Karve Nagar) में म्हाडा कॉलोनी बिल्डिंग (MHADA Colony building) की चौथी मंजिल पर आज आग लग गई। दम घुटने से पांच लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब स्थिर है। घटना स्थल पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम और भारी संख्या में मुंबई पुलिस मौजूद है।