MNS-MUMBAI
Pic : ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने IPL के बस में आज तोड़फोड़ की है। ख़बरों के अनुसार मुंबई में ताज होटल के पीछे खड़ी बस के शीशे तोड़ दिए गए हैं। उक्त बस आईपीएल खिलाड़ियों ले जाने के लिए लगाई गई थी। 

    वहीं अब नई जानकारी के अनुसार कोलाबा पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ट्रांसपोर्ट विंग के उपाध्यक्ष प्रशांत गांधी समेत चार लोगों को इस घटना बाबत अपनी हिरासत में लिया है। साथ ही एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।

    दरअसल खबरों के अनुसार MNS की ट्रांसपोर्ट युनियन मुंबई में स्थानीय कारोबारियों को IPL खिलाड़ियों के परिवहन का काम ना सौंपने से बहुत नाराज हैं.इसके चलते अब यह तोड़फोड़ की गई। इस बाबत MNS ट्रांसपोर्ट युनियन के अध्यक्ष संजय नाईक ने आरोप लगाया कि, खिलाड़ियों को लाने ले जाने के लिए जो बस इस्तेमाल की जा रही है, वो दूसरे राज्यों से मंगाई गई है। जिसके चलते अब वो इसका विरोध कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की है।

    लेकिन वहीं एक अन्य सूत्रों के अनुसार पुलिस ज्यादा बसों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में मौके पर पहुंची और बुधवार तड़के कम से कम तीन MNS-VS कार्यकर्ताओं को अपनी हिरासत में लिया।