Abu Salem

Loading

नई दिल्ली/मुंबई.  महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक खबर के अनुसार, अब डॉन अबु सलेम (Abu Salem) के भतीजे आरिफ को मुंबई से उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल आरिफ UP पुलिस की लिस्ट में फरार घोषित था। लेकिन फिर उसके मुंबई में होने की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पहुंची और उसे बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर स्पॉट किया गया। मुंबई पुंलिस ने इस बाबत लोकल असिस्टेंस प्रदान किया। उसे फिलहाल उत्तरप्रदेश लाया जा रहा है।

मामले पर मिली जानकारी के अनुसार UP पुलिस ने अबु सलेम के भतीजे आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से पकड़ा है। बता दें कि, आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं उसकी तलाश में UP पुलिस ने इसके पहले भी कई जगह छापेमारियां भी की थीं।

बाद में लोकल इंटेल द्वारा UPपुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि आरिफ मुम्बई में छिपकर रह रहा है। जिसके तुरंत बाद UP पुलिस ने इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी। वहीं आरिफ को पकड़ने के लिए UP पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंची। इधर मुंबई पुलिस ने उन्हें आरिफ के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराई। इस बीच, पता चला कि आरिफ बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर खड़ा है। जिसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुच कर उसे दबोच लिया।