nana patole
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (फाइल फोटो)

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर मुहर

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पार्टी के सीनियर नेता नाना पटोले की नियुक्ति का रास्ता साफ़ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को पटोले विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर पटोले की नियुक्ति का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। पिछले कई दिनों से पटोले के इस पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चा थी। पटोले ओबीसी समाज के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। उनकी इमेज एक तेज तर्रार नेता की है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में बीजेपी पर नकेल कसने के लिए पटोले को बालासाहेब थोरात की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया है।

 थोरात के पास महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी के अलावा राजस्व मंत्री और विधानसभा में विधायक दल के नेता का भी पद है। एक नेता के पास तीन पद होने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद थोरात ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। 

जल्द ही मिल जाएगा नया अध्यक्ष 

अब पटोले के रूप में प्रदेश कांग्रेस जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा।सूत्रों के मुताबिक पटोले द्वारा विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने के बाद इस पद पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को नियुक्त किया जा सकता है।