
मुंबई: गुडी पड़वा (Gudi Padwa) के दिन मुंबई में दूसरी मेट्रो की शुरुआत हुई। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने बहुप्रतिक्षित मेट्रो 2 ए और 7 (Metro 2 and 7) के पहले चरण के संचालन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, अब खबर मिली है कि, मुंबई मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते नई लाइन की ट्रेनें प्रभावित हुई है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर @rajtoday नाम के अकाउंट से मुंबई मेट्रो को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें मुंबई मेट्रो की व्यवस्था एवं स्थिति के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, महा मेट्रो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, तकनीकी खराबी के कारण आरे की ओर जाने वाली मैगाथेन ट्रेन की सेवा को बंद कर दिया गया है। यात्रियों को अगली ट्रेन में बिठाया गया है। असुविधा के लिए खेद है।’
Unwashed dirty trains, technical glitches, delays and problems mar new line trains on #MumbaiMetro Yellow Line 2A & Red Line 7 from Day 1. https://t.co/x7nyb6uvWL pic.twitter.com/Xgd0uOe2bh
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) April 4, 2022
यूजर ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मेट्रो की एक तस्वीर और मेट्रो के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुंबई मेट्रो येलो लाइन 2 ए और रेड लाइन 7 पर पहले दिन से बिना धुली गंदी ट्रेनें, तकनीकी खराबी, देरी और अन्य समस्याओं से नई लाइन की ट्रेनें प्रभावित हुई है।
बता दें कि, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुड़ी पाडवा के मौके पर मेट्रो 2ए और 7 (METRO LINE 2A AND 7) लाइन का उद्घाटन किया था। सेवा के शुरु होने के दो दिनों के अंदर अभी तक यात्रियों ने सेवाओं का लाभ उठाया है। रविवार 3 अप्रैल तक 55,000 यात्रियों ने इन दोनो मेट्रो सेवाओं का आनंद लिया।
इस बीच, यात्रियों को निराशा हुई, दोनों दिनों में कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण मेट्रो सेवाएं 10-15 मिनट तक प्रभावित रहीं। शनिवार को रात 10 बजे कांदिवली से आरे मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही एक ट्रेन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी।