Woman arrested for Lifting child from Shatabdi Hospital in Mumbai, Women Child Lifter, Mumbai, Women, Child, Hospital

Loading

कांदिवली: मुंबई की कांदिवली पुलिस ने सरकारी अस्पताल से बच्चा चुराने वाली बुरखाधारी महिला को गिरफ्तार किया है। जो कांदिवली पश्चिम स्थित शताब्दी हॉस्पिटल से 20 दिन के बच्चे को चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर 20 दिन के बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर, उसके माता पिता को सौप दिया हैं। 
 
कांदिवली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया
सीसीटीवी में बुरखाधारी महिला ने बच्चा चुराने के बाद मालवणी की तरफ गई। जब महिला को पता चला कि पुलिस बच्चे को ढूंढ रही है, तो बुरखाधारी महिला ने बच्चे को वनराई पुलिस स्टेशन को यह कहकर सौंप दिया कि बच्चा उसे रोड पर मिला है। वनराई पुलिस ने कांदिवली पुलिस को बच्चे के बारे में बताया। कांदिवली पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेने के बाद आरोपी बुरखाधारी महिला को मालाड से गिरफ्तार कर लिया। 
 
 
महिला से पूछताछ में यह पता चला की महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। लेकिन उसे बच्चा नहीं हो रहा था। इसलिए वह परेशान थी और महिला ने अस्पताल से बच्चा चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पहले शताब्दी हॉस्पिटल गई। जहां पर आरोपी महिला ने बच्चे की माँ के साथ इधर उधर की बात की। जब वह विश्वास में आई तब आरोपी महिला ने बच्चे की माँ को चेहरे पर गन्दा लगा होने की बात कही, जब बच्चे की माँ मुँह धोने के लिए गई, आरोपी बच्चा लेकर फरार हो गई थी। 
 
वही इस घटना के बाद अब शताब्दी हॉस्पिटल के सुरक्षाकर्मी और देखरेख करने वालों पर सवालिया निशान लगा रहा है। शताब्दी हॉस्पिटल में रोजाना सैकड़ों महिलाएं अपने नवजात बच्चे को लेकर आती हैं। ऐसे में अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी।