Temperature
File (PIC)

    Loading

    वणी : रोजाना बढ़ते तापमान (Temperature) और असहनीय गर्मी (Unbearable Heat) से नागरिक (Citizen) परेशान हो रहे हैं, वहीं इस मौसम (Weather) में तरह-तरह की बीमारियों ने दस्तक देकर लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। वणी और उसके आसपास के क्षेत्र में तेज गर्मी के कारण लोगों के स्वास्थ्य (Health) पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है।

    बहुत ज्यादा गर्मी के कारण शरीर से पसीना तो बह ही रहा है साथ ही अंगों में दर्द,  सिर दर्द, चक्कर आने जैसी परेशानी भी हो रही है। इतना ही नहीं ज्यादा गर्मी में खानपान में जरा सी भी लापरवाही होने की स्थिति में पेट दर्द, पेचिश जैसी बीमारियां भी हो रही हैं। इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडा पानी पीना, गन्ने का रस, करी पत्ता, नींबू और अमला सिरप का सेवन कर रहे हैं।  

    भीषण गर्मी से बचने के लिए टोपी, स्कार्फ, गॉगल्स का उपयोग भी लोग कर रहे हैं। वणी के नागरिकों को ज्यादा गर्मी सहन करने की आदत नहीं है, यहां के लोगों के लिए 30 से 32 डिग्री तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है, वर्तमान में वणी में तापमान  40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जो यहां के लोगों के लिए बहुत ही असहनीय हो रहा है। सुबह मौसम सुहाना रहता है, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद पारा इतना बढ़ जाता है कि सड़क पर चलता भी मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय तो सड़कें सुनसान रहती हैं और बाजार में सन्नाटा छाया रहता है।