नाशिक महानगरपालिका चुनाव के लिए ड्रा घोषित, पढ़ें डिटेल

    Loading

    नाशिक : आगामी नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) पंचवार्षिक चुनाव (Election) के लिए अनुसूचित जाति, जमाति और सर्वसाधारण महिलाओं के लिए शहर के भाभा नगर स्थित कर्मवीर दादासाहब गायकवाड़ सभागृह में महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) और प्रशासक रमेश पवार, प्रशासन उपायुक्त मनोज घोडे-पाटिल की प्रमुख मौजूदगी में लकी ड्रा निकालकर आरक्षण घोषित किया गया, जिसमें महिलाओं को 133 में से 67 सीट मिले। महिला आरक्षण घोषित (Reservation Declared) होने के बाद कई दिग्गजों को जोर का झटका लगा। महानगरपालिका के संकेत स्थल पर नागरिकों ने घर बैठे आरक्षण देखा। इसके चलते सभागृह के अंदर और बाहर भीड़ नहीं हुई। कुल मिलाकर महिला आरक्षण के बाद शहर में कहीं खुशी तो कहीं गम, ऐसा माहौल देखने को मिला। महिला आरक्षण लकी ड्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। शुरुआत में महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासन रमेश पवार ने लकी ड्रा की जानकारी उपस्थितों को दी। दरमियान उपस्थित की गई शिकायतों का समाधान भी किया गया। इसके बाद चिठ्ठी के माध्यम से महिला आरक्षण घोषित किया गया। महानगरपालिका स्कूल के कक्षा 6वीं से 8वीं के छात्र स्वराज नेहे, सार्थक पाटिल, देवयानी पाटिल, वैष्णवी गायकवाड़, लावण्या गायकवाड़, पूनम चव्हाण, बालासाहब सातपुते, विनोद मेणे आदि के हाथों चिट्ठी निकाली गई। अनुसूचित जाति के लिए होने वाले 19 सीट में से 10 सीट, जमाति के लिए होने वाले 10 में से 5 सीट, सर्वसाधारण के लिए होने वाले 104 में से 52 सीट ऐसे कुल 133 में से 67 सीट पर महिला आरक्षण घोषित किया गया। स्थानिक स्वराज्य संस्था चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत नाशिक महानगरपालिका के 67 सीट महिला के लिए आरक्षित हो गए है। अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित हुए प्रभाग में 12 अ, 14 अ, 26 अ, 41 अ, 43 अ, 35 अ, 34 अ, 44 अ, 22 अ, 27 अ ऐसे 10 सीट शामिल है। अनुसूचित जमाति महिला के लिए आरक्षित हुए प्रभाग में 2 अ, 4 अ, 7 ब, 11 ब, 34 ब ऐसे 5 प्रभाग शामिल है। 

    सर्वसाधारण महिलाओं के लिए 52 प्रभाग आरक्षित हुए है, जिसमें 1 ब, 2 ब, 3 ब, 4 ब, 5 अ, 6 अ, 8 अ, 8 ब, 9 अ, 10 अ, 12 ब, 13 अ, 14 ब, 15 ब, 16 अ, 17 अ, 18 अ, 19 अ, 20 ब, 21 अ, 22 ब, 23 ब, 24 ब, 25 ब, 26 ब, 28 ब, 29 अ, 30 अ, 31 अ, 32 अ, 33अ, 35 ब, 36 अ, 37 अ, 38 अ, 39 ब, 40 अ, 41 ब, 42 ब, 43 ब, 5 ब, 10 ब, 16 ब, 18 ब, 21 ब, 29 ब, 30 ब, 31 ब, 32 ब, 33 ब, 36 ब, 37 ब शामिल है। 

    कई दिग्गजों को लगा जोर का झटका

    आगामी नाशिक महानगरपालिका चुनाव के लिए महिला आरक्षण घोषित हुआ। पुरुष सीट पर महिला आरक्षण घोषित होने से कई दिग्गजों को जोर का झटका लगा है, जिसमें शिवसेना के प्रशांत दिवे, कांग्रेस के राहुल दिवे, राकेश दोंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जगदीश पवार, बीजेपी के अंबादास पगारे आदि को जोर का झटका लगा है। कोमल मेहरोलिया प्रभाग 25 में महिला आरक्षित सीट पर चुनकर आई थी। अब उनका प्रभाग में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से उन्हें भी जोर का झटका लगा है। नाशिकरोड विभाग में 22, 23, 24, 25, 26, 41, 42, 43 आदि प्रभाग है। नई प्रभाग रचना के बाद पहले के प्रभाग में बदलाव हुआ है। 22 अ अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। यह प्रभाग नाशिकरोड के पूर्व सभापति प्रशांत दिवे का था। यहां पर महिला आरक्षण घोषित होने से उन्हें जोर का झटका लगा है। प्रभाग 26 भी महिला आरक्षित हुआ है। यहां से बीजेपी के पूर्व नगरसेवक अंबादास पगारे इच्छुक थे।  प्रभाग 41 भी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। प्रभाग 23, 24, 25, 42 में महिला आरक्षण न होने से पूर्व नगरसेवक शरद मोरे, संतोष सालवे, संतोष कांबले, संतोष वाकचौरे, कन्हैया सालवे, विशाल पवार, सनी वाघ, सुनिल कांबले, निलेश जगताप, दिनेश जाधव, शिवा गाढे आदि में खुशी का माहौल है। सिडको विभाग के 22, 26, 41, 43 प्रभाग महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है। सर्वसाधारण महिला के लिए नाशिकरोड विभाग का एक भी प्रभाग शामिल न होने से विशाल संगमनेरे, रंजना बोराडे, शरद मोरे, सुमन सातभाई, मंगला आढाव, दिनकर आढाव, संभाजी मोरुस्कर, संगिता गायकवाड, पंडित आवारे, संतोष सालवे, जयश्री खर्जूल, सुर्यकांत लवटे, ज्योती खोले, केशव पोरजे, योगेश गाडेकर, सुनिता कोठुले आदि खुश दिखाई दे रहे है। सिडको परिसर के 2 सीट महिला आरक्षित होने से मधुकर जाधव, भागवत आरोटे को जोर का झटका लगा है। रिपाई के जिला अध्यक्ष प्रकाश लोंढे को प्रभाग 14 और 15 मिल गया है।  पूर्व महापौर सतीश कुलकर्णीं का प्रभाग भी महिला आरक्षित हुआ है, लेकिन उन्होंने पहले ही चुनाव मैदान में न उतरने का निर्णय लिया है। अब उनकी पुत्री संध्या कुलकर्णी चुनाव मैदान में उतरने वाली है। 

    उन्हें लगा जोर का झटका

    महिला आरक्षण घोषित होने के बाद बीजेपी के अरुण पवार, पूर्व महानगरपालिका स्थायी समिति सभापति गणेश गीते, उद्धव निमसे, मच्छिंद्र सानप, जगदीश पाटिल, रूची कुंभारकर, सरिता सोनवणे, रवींद्र धिवरे, वर्षा भालेराव, संतोष गायकवाड़, सुनीता धनगर, पूनम सोनवणे आदि को जोर का झटका लगा है। तो राहुल दिवे, प्रशांत दिवे, राकेश दोंदे, भगवान दोंदे, शशिकांत जाधव, मनसे के सलीम शेख आदि को एक-दूसरे के सामने खड़ा होना पड़ेगा। 

    महानगरपालिका में एक बार फिर आएगी बीजेपी की सत्ता

    महिला आरक्षण सही तरह से हुआ है। बीजेपी के कार्यकाल में महानगरपालिका सीमा क्षेत्र में हुए विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए नासर्डी से पाथर्डी परिसर में पहले से अधिक बीजेपी के सीट जाएंगे। शहर में भी बीजेपी के ही उम्मीदवार बड़ी संख्या में चुनकर आएंगी। साथ ही महानगरपालिका में एक बार फिर बीजेपी की सत्ता आएगी। – (संध्या कुलकर्णी, प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी महिला आघाडी)

    महानगरपालिका में शिवसेना की आएगी सत्ता

    आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए 67 सीट पर महिला आरक्षण घोषित हुआ है। चुनाव के लिए शिवसेना तैयार है। किसी भी स्थिति में महानगरपालिका में शिवसेना की ही सत्ता आएगी। इसके लिए शिवसैनिक जीन जान एक हो कर कार्य कर रहे है। – (सुधाकर बडगुजर, महानगरप्रमुख, शिवसेना, नाशिक)

    इस बार शिवसेना के लिए अच्छा माहौल होने से नाशिक महानगरपालिका में शिवसेना की ही सत्ता आएगी। महिला आरक्षण से हमें ही लाभ होगा। साथ ही आरक्षण देख कर शिवसेना में कोई भी काम नहीं करता है। हमारी नजर से हर एक उम्मीदवार शिवसेना का है। इसलिए कहीं पर भी आरक्षण हो फिर भी शिवसेना द्वारा किया जा रहा कार्य और शिवसैनिक अपने दम पर उम्मीदवार को चुनकर लाते है। – (अजय बोरस्ते, पूर्व विपक्ष नेता, शिवसेना)