CRIME
File Photo

    Loading

    सातपुर : सातपुर इलाके के अशोकनगर क्षेत्र (Ashoknagar Area) के जाधव संकुल (Jadhav Sankul) इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी है। जहां महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) से पहले नाशिक (Nashik) में चौपर से शिवसेना के एक पदाधिकारी सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीनों की हालत गंभीर है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

    पिछले कुछ दिनों में नाशिक में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी है। आनंदवल्ली हत्याकांड का बहुचर्चित मामला हाल ही में सुलझ गया है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को जेल हो चुकी है। इसमें बिल्डरों से लेकर दो नामी गुंडों तक शामिल है। उसके बाद एक परप्रांतीय कर्मचारी की हत्या हुई। इस मामले में भी पुलिस ने दो लोगों को हथकड़ी लगा दी। अब वहीं नाशिक में महानगरपालिका चुनाव के पहले शिवसेना पदाधिकारियों पर हमले को लेकर बवाल हो गया है। शिवसेना के पदाधिकारी श्याम फर्नांडिस दोनों भाइयों के बीच विवाद को निपटाने के लिए गए थे। इसके बाद संदिग्ध संतोष धमाल ने फर्नांडिस के साथ सागर जाधव और राजू उगले पर हमला कर दिया। फर्नांडिस समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज किया जा रहा है।

    घटना अशोकनगर इलाके के जाधव संकुल इलाके की है। संतोष धमाल के खिलाफ सातपुर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना दो भाइयों के बीच आंतरिक विवाद को लेकर हुई है। पुलिस ने जांच को उसी दिशा में मोड़ दिया है। इस बीच, ऐन महानगरपालिका चुनाव से पहले एक राजनीतिक पदाधिकारी पर हमले को लेकर शहर में कोहराम मच गया है। शहर की स्थिती खराब न हो इसके लिए पुलिस ने ध्यान रखना शुरू कर दिया है।