Nano market will open along the national highway in Bihar, equipped with all necessary facilities
file

    Loading

    नाशिक: अब नाशिक-शिर्डी (Nashik-Shirdi) के बीच की दूरी महज डेढ़ घंटे में पूरी हो सकेगी।  इसके लिए बेहद महत्वपूर्ण सिन्नर-शिर्डी फोर लेन हाइवे (Sinnar-Shirdi Four Lane Highway) पर मार्च आखिर से यातायात शुरू हो जाएगा।  इससे मुंबई (Mumbai) और शिर्डी (Shirdi) की दूरी भी कम होगी, इसमें कोई संदेह नहीं। साथ ही 51 किमी का अलग से पालकी मार्ग भी तैयार किया गया है। 

    सिन्नर-शिर्डी (Sinnar-Shirdi) के बीच की दूरी 60 किमी है।  इस हाइवे का काम तकरीबन पूरा हो गया है।  इसके मार्च महीने में खोले जाने की पूरी उम्मीद है।  पहले माना जा रहा था कि यह हाइवे अक्टूबर 2022 में खुलेगा, लेकिन इस हाइवे से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की वजह से अब इसके मार्च आखिर तक खुलने का रास्ता साफ हो गया है। 

    19 गांवों की ली गई है जमीन

    सिन्नर-शिर्डी रोड के लिए सिन्नर तालुका के 19 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई है।  सही मायने में नाशिक से शिर्डी के बीच की दूरी 90 किलोमीटर की है, लेकिन फोर लेन की वजह से इसकी दूरी कम हो जाएगी।  इससे लोगों की यात्रा के समय में बचत होगी। 

    रास्ते में होंगे दो फ्लाईओवर

    सिन्नर-शिर्डी हाईवे के बीच दो फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं।  गुरेवाड़ी के बाद मुसलगांव एमआईडीसी में दो फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।  इसकी लंबाई 500 मीटर है।  इसके अलावा दांतली, पांगरी, वावी और पाथरे में अंडरग्राउंड मार्ग बन रहा है।  अहमदनगर जिले में दर्डे, झगड़ेफाटा, सावली बिहार में जहां पर जरूरत है, वहां अंडरग्राउंड मार्ग बनाए गए हैं। 

    साईं भक्तों के लिए पालकी मार्ग का निर्माण

    हर वर्ष शिर्डी के साईं बाबा के चरणों में मस्तक टेकने लाखों भक्त जाते हैं।  इन भक्तों को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग में अलग से पालकी मार्ग तैयार किया गया है।  यह मार्ग तकरीबन 51 किलोमीटर का है।  यह मार्ग नाशिक और अहमदनगर जिले से होकर गुजरेगा।  यह सड़क गुरेवाड़ी, मुसलगांव से शुरू होगी।  यहां से गुजरने वालों की सुविधाओं के लिए जगह-जगह पर अंडरग्राउंड मार्ग बनाया जाएगा।  इसके तहत पांगरी, वावी, खोपड़ी, मुसलगांव फाटा और पाथरे में अंडरग्राउंड मार्ग होगा।