पुणे शहर के ड्रेनेज लाइन की सफाई करना जरूरी: जगदीश मुलीक

    Loading

    पुणे : शहर के नालों (Drains) की सफाई (Cleaning) नहीं हुई है। इसलिए बड़ी बारिश होने पर समस्या पैदा हो सकती है। प्रशासन (Administration) ने तत्काल नालों और ड्रेनेज लाइन की सफाई करना जरूरी है। ऐसी मांग बीजेपी शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक (Jagdish Mulik) ने की है। बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को महानगरपालिका कमिश्नर विक्रम कुमार (Municipal Commissioner Vikram Kumar) से मिलकर भारी बारीश के तौप पर नालों सफाई की मांग की। 

    महानगरपालिका कमिश्नर मिलने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जगदीश मुलीक ने यह जानकारी दी। जगदिश मुलीक ने कहा की, आपदा प्रबंधन कक्ष अपडेटेड रखने पर ध्यान दिया जाए। नदी किनारे मलबा डाला जा रहा है, चेंबर्स के ढक्कन चोरी होने के मामले बढ़ गए हैं। इससे दुर्घटनाएं घट रही हैं। यह स्थिति अच्छी नहीं है। इस बारे में कुछ निर्देश भी दिए गए हैं। चेंबर के ढक्कन की चोरी रोकने के प्रयास किए जाए। यह निर्देश पूर्व नगरसेवकों ने दिए। विक्रम कुमार ने भी इसके लिए पॉजिटिव रिस्पांस देने की जानकारी मुलीक ने दी। 

    उपमुख्यमंत्री फडणवीस को भेजा पत्र, पेंडिंग प्रोजेक्ट को रफ्तार देने तत्काल बैठक करें

    राज्य में बीजेपी की सत्ता थी, तब शुरू की गई योजनाओं के कार्यों की गति पिछले ढाई वर्ष में धीमी हो गई है। इन कार्यों की रफ्तार तेज करने जल्द से जल्द बैठक बुलाने की मांग उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। देवेंद्र फडणवीस को शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक बीजेपी की ओर से पत्र भेजा गया है। इसमें बीजेपी के पहले के कार्यकाल में शहर में शुरू किए नदी सुधार, नदी किनारा सुधार, मेट्रो, रिंग रोड जैसे प्रोजेक्ट को पिछले ढाई वर्ष में ब्रेक लग गया है। इन प्रोजेक्ट के कार्य में गति लाने तत्काल बैठक लेने की मांग फडणवीस से करने की जानकारी मुलीक ने दी। 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दबाव से मतदाता सूची में गड़बड़ी

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो पदाधिकारियों के दबाव से महानगरपालिका प्रशासन ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी की है। प्रशासन ने यह गड़बड़ी दूर कर मतदाता सूची में उचित बदलाव करने की मांग महानगरपालिका कमिश्नर से की है। राज्य के पूर्व सत्ताधारियों ने उनके कार्यकाल में महानगरपालिका प्रशासन के साथ मिलकर बीजेपी के नगरसेवकों के कार्य न करें, जिससे उनके विरोध में जनमत तैयार होगा। इस पद्धति से काम करने का निर्देश प्रशासन को दिया था, ऐसा मुलीक ने कहा। इस अवसर पर बीजेपी के महासचिव गणेश घोष, गणेश कलमकर, प्रल्हाद सायकर, पूर्व नगरसेवक प्रवीण चोरबेले उपस्थित थे।