Dr. Amol Kolhe
अमोल कोल्हे (फाइल फोटो)

Loading

पुणे: किसी पर जीत पाना है तो किले को संभालने वाला व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है। हमारे जैसे कार्यकर्ता यह काम करते हैं, इसलिए मुझे संसद में अपने लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्च अच्छी तरह से कर पा रहा हूं। इसके पुरस्कार के तौर पर मुझे दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार (Sansad Ratna Award) मिला है। यह राय सांसद डॉ. अमोल कोल्हे (MP Dr. Amol Kolhe) ने व्यक्त की है।

सांसद डॉ. अमोल कोल्हे को दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर हड़पसर विधानसभा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश घुले के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कोल्हे अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे।

डॉ. कोल्हे को किया गया सम्मानित 

डॉ. कोल्हे ने कहा कि आज देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में से सड़क ट्रैफिक के लिए सबसे अधिक 22 हजार करोड़ रुपए का फंड पाने वाला केपल शिरुर निर्वाचन क्षेत्र है। पुणे से नगर, नासिक हाईवे, पुणे-नासिक हाई स्पीड ट्रेन आदि बड़े प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हुआ है। इस मौके पर सुरेश घुले ने कहा कि सरकार लोकहित के कार्यों की उपेक्षा कर रही है। राजनीतिक लोगों के साथ सामान्य लोग भी परेशान है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।