
एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
ठाणे (महाराष्ट्र), ठाणे (Thane) के कोपरी इलाके (Kopri) में ठाणे नगर निगम के हरित कचरा प्रबंधन केंद्र में शनिवार तड़के आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर केंद्र में आग लग गई।
Maharashtra | Dousing underway after fire broke out in a godown in Kanaya Nagar, Thane around 3:20 am this morning. No casualty or injury reported: Thane Municipal Corporation pic.twitter.com/X3nePPLmiu
— ANI (@ANI) March 26, 2022
नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आग में सूखा कचरा, लकड़ी, पेड़ के हिस्से और केंद्र में संग्रहीत अन्य हरित कचरा नष्ट हो गया।”
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के कोपरी क्षेत्र में आज सुबह लगभग 3:20 बजे लकड़ी सामान के गोदाम में आग लगी। घटनास्थल पर फायर टेंडर मौजूद हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है।
(सोर्स-ठाणे नगर निगम) pic.twitter.com/XMNmWO1jt6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2022
उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था, जिन्होंने करीब एक घंटा बाद सुबह साढ़े चार बजे के आस पास आग पर काबू पाया। अधिकारी ने कहा कि प्रभावित केंद्र का प्रबंधन एक एनजीओ करता है और आग के कारणों की जांच की जा रही है। (एजेंसी)