इस प्रतियोगिता में कोल्हापुर के ओंकार चौगुले बने विजेता, पढ़ें डिटेल्स

Loading

नवी मुंबई: महाराष्ट्र में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) द्वारा हर साल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (State Level Wrestling Competition) आयोजित की जा रही थी, लेकिन पिछले 2 साल में कोरोना (Corona) के कारण टूटी हुई इस परंपरा को इस साल फिर से उत्साह के साथ निभाया गया। इस साल नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता में पुरुषों के खुले समूह में कोल्हापुर के ओंकार चौगुले विजेता बनें। वहीं, महिलाओं के समूह में ठाणे की गौरी जाधव और रायगढ़ जिले की पायल मरागजे ने बाजी मारी

नवी मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर राजेश नार्वेकर के मार्गदर्शन में महानगरपालिका के खेल विभाग ने महाराष्ट्र राज्य कुस्तीगीर परिषद, पुणे की स्वीकृति और ठाणे जिला तालीम संघ के सहयोग से उक्त राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के 74 से 100 किलो वजन के खुले समूह में कोल्हापुर के ओंकार चौगुले कोल्हापुर ने कड़े मुकाबले में सोलापुर के सूरज मुलानी पराजित किया। चौगुले को एक लाख रुपए के पुरस्कार के साथ बेल्ट और गदा प्रदान करके सम्मानित किया गया। वहीं 55 से 65 किलो वजन के समूह में सातारा के सुमित गुजर ने सोलापुर के सागर राउत को हराकर नवी मुंबई महानगरपालिका के राज्य स्तरीय कुमार केसरी बेल्ट और गदा जीती।

साक्षी और डॉली बनी उप विजेता

महिलाओं के 55 से 65 किलो वजन की राज्य स्तरीय कुश्ती में ठाणे की साक्षी फुलाटे उप विजेता बनीं। वहीं 50 से 55 किलो वजन की महिला कोंकण क्षेत्रीय कुश्ती में मीरा-भायंदर की डॉली गुप्ता उप विजेता बनी। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 21 अंपायरों ने इस प्रतियोगिता में परीक्षक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में चार लाख से अधिक के पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर महानगरपालिका के खेल और सांस्कृतिक विभाग के उपायुक्त सोमनाथ पोटरे, महाराष्ट्र राज्य कुस्तीगीर परिषद पुणे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरजेराव शिंदे, महानगरपालिका के खेल अधिकारी रेवप्पा गुरव सहित कुश्ती के क्षेत्र से जुड़े तमाम पहलवान मौजूद थे।