uddhav-thackeray-group-chandrakant-khaire-on-devendra-fadnavis-congress

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में जब से एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सरकार बनी है, तब से सरकार अदालत के फैसले पर नजर रखे हुए है। माना जा रहा है कि, इस सरकार का भविष्य विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर अदालत में दायर याचिका पर निर्भर करेगा। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने अदालत में विधायकों की अयोग्यता को लेकर याचिका दायर की थी। 

    शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता को लेकर अदालत में सुनवाई चल रही है। हालांकि, ठाकरे गुट की तरफ से दावा किया गया है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अगर ये विधायक अयोग्य भी हैं, तो भी सरकार नहीं गिरेगी। ठाकरे गुट के नेता चंद्रकांत खैरे (Chandrakant Khaire) ने संभाजीनगर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह दावा किया।

    चंद्रकांत खैर ने दावा किया है कि, कांग्रेस के 22 विधायक सरकार में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि,“देवेंद्र फडणवीस होशियार हैं। शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने पर सरकार गिर जाएगी। इसलिए उन्होंने पहले ही 22 कांग्रेस विधायकों को तैयार रखा है। इससे उन्हें मुख्यमंत्री पद मिलेगा, क्योंकि उन्हें अभी मुख्यमंत्री पद नहीं मिला, इसलिए उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है। इसलिए वह साजिश रच रहे हैं।” 

    इस बीच, खैर ने बयान दिया कि, राज्य में मध्यावधि चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं। खैरे ने कहा कि, “चुनाव कभी भी हो सकते हैं। राष्ट्रपति शासन भी लागू हो सकता है। इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अगर राष्ट्रपति शासन लागू हुआ तो क्या होगा? आप जानते हैं कि राज्यपाल कैसे काम करता है। उन्होंने हमारे 12 लोगों को नहीं लिया। हमने कोई काम नहीं किया है।”