
महाराष्ट्र: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई है। ऐसे में अब हर किसी का यह सवाल है कि आखिर ये बारिश कब रुकेगी? तो चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब देते है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस अक्टूबर के पहले सप्ताह के अंत तक महाराष्ट्र से बाहर हो जाएगा। जी हां इस सप्ताह के अंत तक मानसून महाराष्ट्र से बाहर निकल जाएगा। आइए जानते है मौसम से जुड़ी यह खबर विस्तार से…
फिर इसके बाद मुंबई से मॉनसून की वापसी यात्रा 10 अक्टूबर के बाद शुरू होगी। महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक बिजली चमकने के साथ बारिश का अनुमान है। जैसा की हम सब जानते है इस साल महाराष्ट्र में संतोषजनक बारिश हुई है। जी हां इस बारे में मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में कुल औसत की 97 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में बिजली चमकने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी है।
इतना ही नहीं बल्कि अब भी महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें की अब भी महाराष्ट्र के नौ जिलों में भारी बारिश की कमी बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सांगली में चार महीनों में औसतन 486.1 वर्षा होती है।
लेकिन इस साल 272.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सांगली में 44 फीसदी बारिश की कमी देखी गई है, जबकि सतारा में इस साल सिर्फ 535.6 मिमी बारिश हुई है। औसत वर्षा 844.6 मिमी है। 37 फीसदी बारिश की कमी है। वहीं महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई उपनगर, ठाणे और नांदेड़ जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है।