
जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा (Congress MLA Girraj Malinga) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मलिंगा को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
वहीं, गिर्राज मलिंगा के अलावा धौलपुर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी, आम आदमी पार्टी (आप) यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह बराड़ और कई अन्य नेता शेखावत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Congress MLA from Badi Girraj Malinga, Dholpur Child Welfare Committee President Ravi Pachauri, State President of Aam Aadmi Party Youth Wing Anurag Singh Brar and several other leaders join BJP in the presence of Union Minister Gajendra Singh… pic.twitter.com/cMkQRG8FY3
— ANI (@ANI) November 5, 2023
शेखावत ने कहा कि आप की जब हकीकत सभी के सामने आने लगी है तब उस पार्टी के एक नेता अनुराग सिंह बराड़ ने हकीकत को समझते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मैं उनका स्वागत करता हूं। इसी के साथ मैं भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस के सभी सदस्यों को एहसास हो गया है कि लोगों ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है। कई मंत्रियों और विधायकों ने टिकट लेने से भी इनकार कर दिया है। कई विधायक अन्य दलों में शामिल होने वाले हैं या शामिल हो चुके हैं। इससे साबित होता है कि जनता ही नहीं उनके नेता भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। सिर्फ एक व्यक्ति खुद को पार्टी से बड़ा समझता है और उसने पूरी पार्टी को किनारे कर दिया है। कई लोग मुद्दों की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं उस एक व्यक्ति के साथ। पूरे राज्य में बीजेपी की ताकत काफी बढ़ने वाली है।”