असम के माजुली में एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाने से 18 लोग बीमार, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

    Loading

    नई दिल्ली: असम के माजुली जिले के गरमूर के पास महरीचुक क्षेत्र में शुक्रवार रात एक धार्मिक समारोह में प्रसाद ग्रहण करते हुए कम से कम 18 लोग बीमार होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद धार्मिक समारोह में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में प्रसाद खाने से बीमार पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां  उनका इलाज जारी है। 

    ख़बरों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।  जहां प्रसाद खाने के तुरंत बाद लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। तीन बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों को तुरंत श्री श्री पीतांबर देव गोस्वामी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    उपायुक्त पुलक महंत ने एएनआई को बताया, “उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे अब स्थिर हैं।” जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ अमूल्य गोस्वामी ने बताया कि, “बीती रात 12 लोग पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद यहां आए थे। आज सुबह छह और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। हमें संदेह है कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है।”