Woman Died by Wrong Injection

Loading

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नर्सिंग होम में अनट्रेंड डॉक्टरों और स्टाफ नर्स के गलत उचार के चलते 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ ने शव वाहन का इंतजार किए बिना ही शव को बाहर निकालकर बाइक पर लाकर रख दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल का स्टाफ कैसे बाइक पर पडिता के शव को पकड़े हुए। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि पीड़िता के परिजनों को युवती की मौत का कुछ देर तक पता भी नहीं था। वीडियो में देख सकते हैं कि पहले एक नर्स और एक लड़का युवती को पकडे हुए हैं। इसके बाद नर्स वहा से चली जाती है और सिर्फ युवक युवती को पकडे हुए रहता है। परिजन आने के बाद युवक उनसे युवती को पकड़ने को कहता है और वहां से चला जाता है। परिवार के सदस्य द्वारा युवती को पकड़ने के बाद वह दोपहियां बाइक पर ही गिर जाती है।

अस्पताल सीज

यह मामला घिरोर के राधास्वामी अस्पताल की है। इस घटना का पता चलते ही मैनपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल को सीज कर दिया।मैनपुरी पुलिस ने एक्स पर कहा, “मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पताल को सीज कर दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।” 

इंजेक्शन लगाने के बाद मौत

बताया जा रहा है कि गांव ओए निवासी मनीषा  से आरोप लगते हुए बताया कि मंगलवार को उसकी भतीजी की अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उसने उसे राधास्वामी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया था कि उसके सर पर बुखार चढ़ गया है। इलाज के बाद उसकी बुधवार रात तबीयत ठीक हो गई थी। सुबह वह आराम से बातचीत कर रही थी। लेकिन 11 बजे के करीब नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

शव का हुआ पोस्टमार्टम

यह अस्पताल रवि यादव के नाम पंजीकृत है। मृतका के पिता गिरिशचंद्र का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मौत हुई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कर उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया है।