लखीमपुर हिंसा में उत्तर प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, आशीष पांडेय और लवकुश को किया गिरफ्तार

    Loading

    लखनऊ: लखीमपुर खीरी मामले पर उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान आशीष पांडेय और लवकुश के रूप में की गई है। दोनों लोग दर्ज की गई एफआईआर में नामजद थे। इसी के साथ दोनों से गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ की जारही है। इस बात की जानकारी लखनऊ आईजी लक्ष्मी सिंह ने की। 

    उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने तीन अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि की है जो मर चुके हैं। तकनीकी रूप से इनका हिसाब भी कर लिया गया है। ये लोग कई तरह की जानकारियां दे रहे हैं। 

    वहीं मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी के सवाल पर सिंह ने कहा कि, “हम मुख्य आरोपी  को पूछताछ के लिए समन भेज रहे हैं।” लक्ष्मी सिंह ने कहा, “फायरिंग या किसी हथियार के घायल होने की घटनाओं की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए, हमें अन्य सबूतों के साथ आगे बढ़ना होगा जो हमें दिए गए हैं।”

    घटना स्थल पर मिले गोलियों की खाली खोखे 

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच कर रही एसआईटी को घटनास्थल पर गोली के खाली खोखे मिले हैं। जिन्हे जप्त कर आगे की जांच जारी है।