Photo - Nokia.com
Photo - Nokia.com

Loading

मुंबई: Nokia X30 5G को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का प्रीमियम क्लास स्मार्टफोन है। सिंगल 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है। ग्राहक इसे अमेजन से खरीद सकते हैं। अगर आप पर्यावरण के प्रति गंभीर हैं तो यह फोन आपको जरूर पसंद आएगा। आइये जानते है इस स्मर्टफ़ोने के बारे में…

सबसे इको-फ्रेंडली स्मार्टफोन 

Nokia X30 5G HMD Global का अब तक का सबसे इको-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। इसमें एक रीसायकल एल्यूमीनियम फ्रेम और एक रीसायकल प्लास्टिक बैक है। आजकल ज्यादातर लोग ग्रीन लाइफस्टाइल पसंद करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरणीय डिजास्टर भी बढ़ी हैं। ऐसे में कई कंपनियां कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कदम उठा रही हैं। एचएमडी ग्लोबल भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रही है। इस स्मार्टफोन में 100% रिसाइकिल एल्युमिनियम फ्रेम और 65% रिसाइकिल प्लास्टिक बैक का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ जो बॉक्स आता है वह भी ईको फ्रेंडली होता है।

33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह IP67 रेटेड है। यह स्मार्टफोन कम से कम 1 मीटर गहरे पानी में कम से कम आधे घंटे तक रह सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले है। Nokia X30 5G 8GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर द्वारा ऑपरेटेड है। यह फोन Android 12 पर चलता है। इसकी बैटरी 4,200 मेगाहर्ट्ज की है और यहां 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।