after-the-death-of-the-son-rajiv-nigam-said-nobody-helped-me-except-maniesh-paul

मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम (Rajiv Nigam) पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है।

Loading

मुंबई. मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम (Rajiv Nigam) पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है। हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ था और उनके बेटे ने अपने जन्मदिन पर ही आखिरी सांस ली। अब राजीव ने अपने दर्द को साझा किया हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में मनीष पॉल (Maniesh Paul) को छोड़कर किसी ने उनकी मदद नहीं की।  

हाल ही में राजीव (Rajiv Nigam) ने मिड डे को दिए इंटरव्यू मेंअपने दर्द को साझा किया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं पिछले ढाई साल से आर्थिक संकट का सामना कर रहा हूं, जबकि एक तरफ मैं काम करने में असमर्थ था, दूसरी तरफ मेरा बेटा अपने इलाज के दौर से गुजर रहा था।’  

राजीव (Rajiv Nigam) ने आगे कहा,’सच कहूं, मेरे मुश्किल समय में मनीष पॉल के अलावा इंडस्ट्री के किसी भी शख्स ने मेरी मदद नहीं की। मनीष ने मेरी बहुत मदद की, न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी वह एक मजबूत सहारा रहे हैं।’ 

राजीव निगम (Rajiv Nigam) के बेटे देवराज का 8 नवंबर, 2020 को निधन हो गया। राजीव ने खुद बेटे के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उन्होंने पोस्ट में बेटे के जाने पर दुख जाहिर करते हुए लिखा था- ‘ये कैसा सरप्राइज मिला है जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया, बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या।’