Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    जापान टोक्यो ओलंपिक (Japan Tokyo Olympics) की शुरुआत हो चुकी है। खिलाड़ी खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत रहे हैं। खिलाडियों के जोश और उत्साह के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहे है। अब इससे जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जर्मन जूडो प्लेयर Martyna Trajdos मैच के लिए जा रही थी, तभी उनके कोच ने उन्हें कई थप्पड़ जड़े। इस नजारे को देखकर सभी लोग दंग रह गए।

    यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे है। कोच को ऐसी हरकत लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि  कैसे उनके कोच उन्हें पहले जोरों से हिलाते हैं, फिर वो हल्के-हल्के से दो थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद महिला खिलाड़ी मैदान में मुकाबले के लिए पहुंचती है।

    वीडियो को इंस्टाग्राम  पर @martyna_trajdos  नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया है।  जर्मन जूडो प्लेयर को थप्पड़ मारने की  कोच की इसी अजीब हरकत का वीडियो लाइव टेलीकास्ट भी हो रहा था। यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज रहा है। इस पर यूजर्स ढेरों कमेंट कर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।