आश्चर्यजनक : 51 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने लौटाया, मालिक ने खोला तो रह गया हैरान

    Loading

    नई दिल्ली : आम तोर पर खोई हुई चीजें हमें वापस नहीं मिलती और मिल भी गई तो समझिए की आप बहुत लकी है। लेकिन क्या आप कभी ऐसा सोच सकते है कि आपकी चीज खोये हुए कई साल बीत गए और वो कई सालों बाद आपको वापस मिले। जी नहीं ना, हां एक चीज खोने के इतने सालों बाद हमें वापस मिले यह न कोई इंसान सोच सकता है और नाही इस बात पर विश्वास रख सकता है, लेकिन ऐसा हुआ है। जानते है पूरा मामला क्या है…. 

    51 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स

    दरसअल यह आश्चर्यजनक मामला अमेरिका का है। यहां पुलिस ने एक शख्स को उसका पर्स 51 साल बाद वापस लौटाया है। हैरानी की बात यह है कि जब मालिक को पर्स वापस मिला तो उसने यह खोलकर देखा तो उसके सारे डॉक्यूमेंट्स वैसे के वैसे ही उस पर्स में मौजूद थे।

    1970 में खोया था पर्स 

    आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका के कंसास राज्य की है। यहां की पुलिस ने बताया की 1970 में एक शख्स का पर्स खो गया था। उस वक्त पुलिस ने इस पर्स को बहुत ढूंढा पर नहीं मिला। लेकिन साल 2021 में ग्रेट बेंड पुलिस को शख्स का खोया हुआ पर्स मिल गया। इसके बाद पुलिस ने इस पर्स के मालिक का पता लगाया और वह कंसास के लॉरेंस में मिल गया।

    शख्स था हैरान

    जब पुलिस ने वह पर्स उस शख्स को दिया तो उसे घटना को याद करने में काफी वक्त लगा। कुछ समय बाद जैसे ही शख्स को सारी बातें याद आयी तो उसने पर्स को तुरंत पहचान लिया और उसे खोलने लगा। उस वक्त वः शख्स इस बात को लेकर हैरान था कि पर्स में दस्तऐवज अब भी वैसे ही मौजूद है जैसे चोरी के वक्त थे। 

    पुलिस ने सोशल मीडिया बताई यह घटना 

    इस पुरे घटना को वहां के स्थानीय पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया विस्तार से बताया है। उसमे लिखा है कि हाल ही में एक नागरिक ने पुलिस विभाग को पर्स सौंपा था। इस पर्स में अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई और आइटम मिले थे। लाइसेंस की समय सीमा 1974 में ही खत्म हो गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने पर्स के मालिक से संपर्क कर उसे सौंप दिया।

    खुद के हाथों से बनाया था पर्स 

    फिलहाल यह घटना पर्स के मालिक के लिए चौंकाने वाली बात रही। जैसे ही पुलिस ने पूरी कहानी बताई, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।आपको बता दें कि यह भी बात निकलकर सामने आई कि उसने पर्स को खुद अपने हाथों से बनाया था, लेकिन ये गुम हो गया था। पर्स मिलने की वजह से शख्स बेहद खुश था।