गधे की पीठ पर बैठकर बंदर ने दिखाया गजब स्वैग, धमाल मचा रहा Viral Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन अजीबोगरीब तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग जानवरों के वीडियो को काफी पसंद करते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गधे के ऊपर बंदर (Monkey Sitting on Donkey Viral Video) दिख रहा है, जिसे देखकर (Viral Video)आप सोचने लगेंगे कि आखिर ये बंदर इस गधे के ऊपर ही क्यों बैठा? बंदर का ये फनी हरकतें आपको जरूर पसंद आएगा। 

    क्या है वीडियो में?

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर एक गधा जा रहा है, जिसके ऊपर बंदर चढ़ कर बैठा हुआ है। बंदर ने बकायदा गधे की पीठ को पकड़ा हुआ है ताकि गिर न जाये। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि बंदर गधे की पीठ से उतरने का बिलकुल मन नहीं है। बंदर इस सफर का भरपूर मजा ले रहा है। थोड़ी देर बाद गधा दौड़ने लगता है फिर भी बंदर उसके ऊपर से नहीं उतरता। दरअसल, बंदर उसको रोकने की कोशिश कर रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ViralHog (@viralhog)

    वीडियो हुआ वायरल

    गधे और बंदर के सफर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक वीडियो को हजारों से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और काफी रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं। कोई इसे क्यूट बता रहा है तो कोई फनी। एक यूजर्स ने कमेंट लिखा कि ‘ बंदर और गधे की दोस्ती देखने लायक है’। एक यूजर ने लिखा कि ‘बंदर के मजे आ गए फ्री में इतने उम्दा सफर का मजा ले रहा है’। वहीं एक अन्य यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि ‘जानवर हम इंसानों की तरह सब समझते हैं। ‘सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।