Amou Haji

    Loading

    ईरान: ठंड एक ऐसा मौसम है, जहां लोग रोज़ नहाने (Bath) से पहले हज़ार बार सोचते हैं। वहीं कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन, नहाना बंद नहीं करते। क्योंकि हाइजीन के लिए नहाना बेहद ज़रूरी होता है। अपने बॉडी को साफ़ रखना, उसकी केयर करना बेहद ज़रूरी होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक-दो दशक से नहीं, बल्कि कई सालों से नहीं नहाया है। लेकिन, फिर भी बिलकुल ठीक है और स्वस्थ है। 

    दुनिया का सबसे गंदा इंसान 

    यह शख्स अपने अजीबोगरीब आदतों की वजह से काफी मशहूर हो गया है। उसकी ये ही आदतें आज के समय में चर्चा का विषय बन गई है। इस शख्स ने पिछले 67 सालों से नहाया नहीं है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। 87 साल का अमो हाजी (Amou Haji) नाम का यह शख्स 67 सालों से नहीं नहाया है। यह ईरान का रहने वाला है, जिसने अपने शरीर पर कई दशकों से पानी की एक बूंद तक नहीं डाली है। इसी वजह से इस शख्स को दुनिया का सबसे गंदा इंसान (World’s dirtiest man) माना जाता है। 

    सड़ा-गला खाना खाकर है स्वस्थ  

    हाजी की न नहाने की आदत तो है ही, साथ ही वह खाने में भी फ्रेश फूड की जगह सड़े-गले मांस को खाते हैं। जब रोड पर किसी जानवर की मौत हो जाती है तो वह उसका मांस कहते हैं। अब लोगों के साथ डॉक्टरों के मन भी यह सवाल उठने लगा है कि आखिर कोई सड़ा-गला खाना खाकर भला कोई इतना लंबा कौन ज़िंदा रह सकता है। अमूमन, बिना हाइजीन वाले फूड खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हो जाती है, लेकिन हाजी 87 साल की उम्र में भी बिलकुल फिट हैं और तंदुरुस्त हैं। 

    क्यों नहीं नहाता ये शख्स?  

    अमो हाजी पर रिसर्च की जा रही है। रिसर्च टीम ने अमो हाजी की पूरी स्कैनिंग करने के साथ ही उसके रहन-सहन पर भी शोध किया है। जिसके बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि 67 सालों से बिना नहाए-धोए रहने वाला यह शख्स सड़क पर खाने और नाली के पानी के बल पर पूरी तरह स्वस्थ है। दरअसल, इस शख्स को लगता है कि अगर वो नहाएगा, तो बीमार पड़ जाएगा। इसी वजह से वह इस तरह रहना पसंद करता है। 

    शरीर हो गया बदबूदार 

    कई सालों ने नहीं नहाने की वजह से हाजी का चेहरा बेहद काला और बदबूदार हो गया है। उनकी इस आदत की वजह से उनके आसपास भी कोई खड़ा नहीं रह पता है, क्योंकि उनके शरीर से काफी बदबू आती है। इसी वजह से ये लोगों से दूर ईरान के रेगिस्तान में अकेले रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स आराम फरमाने के लिए भी सबसे बदबूदार और गंदगी वाली जगह ढूंढता है। 

    जलाकर बालों को करते हैं छोटा 

    हाजी के बाल जब बढ़ जाते हैं तो वह उसे कटवाने की जगह उसे जलाकर खुद छोटे करते हैं। वहीं सर्दियों में ठंड से बचने के लिए वह अपने पास एक हेलमेट रखे हुए हैं, जिसका इस्तेमाल कभी युद्ध में किया जाता था। उनके शरीर पर सालों से एक ही कपड़ा है। अगर उन्हें कोई नए कपड़े मिलते हैं तो वह उसे एक ऊपर एक पहनते जाते हैं। हालांकि, हाजी युवावस्था में ऐसे नहीं थे, वे तब बेहद साफ-सफाई से रहते थे।