Gold Coin, Navi Mumbai, Maharashtra
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : क्या आपने किसी ऐसे सिक्के के बारें में सुना हैं जिसकी कीमत 100 करोड़ से भी ज्यादा है? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना इस सिक्के को ढूढ़ने की कोशिश लगातार की जा रही है। ये जानकर तो आपको और ज्यादा हैरानी होगी की इसे ढूढ़ने में सीबीआई जुटी हुई है। सीबीआई को आपने ज्यादातर क्राइम की जांच (Investigation) करते हुए देखा होगा, लेकिन इस सिक्के को ढूढ़ने के लिए सीबीआई (CBI) भी जुटी हुई है। तो चलिए हम आपको इस सिक्के की खासियत बताते हैं। 

    दरअसल, ये कोई आम सिक्का नहीं है। यह एक ऐसा सोने का सिक्का है जिसका जिक्र जहांगीर (Jahangir) ने तुजुक-ए-जहांगीरी में किया है। जिसमें जहांगीर का करीब 12 किलो के इस सोने के सिक्के का जिक्र किया है। जानकारी के मुताबिक जहांगीर ने 12 किलो के दो सोने (Gold) के सिक्के बनवाए थे, उनमें से 1 सिक्का ईरानी राजदूत यादगार अली को दिया गया था और दूसरा सिक्का हैदराबाद के निजाम को सौंपा गया था। यादगार अली के मुताबिक इस सोने के सिक्के को आगरा में ढाला गया था। हालांकि, ये वाकया 410 साल पुरानी हैं।

    क्यों कर रही CBI इसकी खोज?

    दरअसल, इस सिक्के की कीमत मौजूदा समय में करीब 126 करोड़ रुपये है। बता दें, सिक्के को आखिरी बार 1987 में हैदराबाद (Hyderabad) में देखा गया था। जिसके बाद स्विट्जरलैंड (Switzerland) में इस सिक्के की नीलामी की खबर के बारे में पता चला था, लेकिन उस वक्त सीबीआई के हाथ कुछ भी नहीं लग पाया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से इस ऐतिहासिक और कीमती सिक्के को खोजने के लिए सरकार ने जून 2022 में CBI को जांच (Investigation) शुरू करने के लिए कहा है।