Video : ‘मटन’ वाला बकरा भी खा रहा नॉन-वेज, मांसहारी बकरे को देख लोग हुए हैरान

    Loading

    सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। पर क्या आपने कभी किसी बकरे को मांस कहते हुए (Non Vegetarian Goat) देखा है? शायद आपका जवाब नहीं होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) को देखने के  बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल वीडियो में एक बकरा घास (Goat Eating Grass) के बजाय मछली खाते हुए दिख रहा है।

    आमतौर पर बकरे को घास, पत्ते और अनाज (Goat Eating Grass)  खाते देखा जाता है। बकरियां खुद मटन बनकर लोगों की प्लेट में सर्व कर दी जाती है। लेकिन इन दिनों इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक शॉकिंग वीडियो (Shocking Video) सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बकरा टोकरी से निकाल-निकाल कर मछलियां चबा रहा है। बकरा बड़े आराम से मछली खा रहा है। लोग वीडियो पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन ये मांसाहार बकरा तो बड़े चाव से मछली चबा रहा है। नॉन-वेजेटेरियन बकरे ने सभी को हैरान कर दिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

    बता दें कि , इस वीडियो को ट्विटर सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। बकरे को मछली खाते देख लोग हैरान है। अब तक इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है। यूजर्स वीडियो को देख जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कलियुग में एक यही दिन देखना बाकी रह गया था। वहीं एक यूजर ने लिखा कि पहली बार मटन को फिश खाते देखा है। लोग इस मजेदार वीडियो को शेयर कर रहे हैं।