LION
Representative Image

    Loading

    शेर ‘जंगल का राजा’ (King Of Jungle) होता है। जिसे देखकर हर जानवर (Animals) दूर भाग जाते हैं। जिसकी दहशत न जंगलों में है बल्कि इंसान भी इससे खौफ खाते हैं। ये खूंखार जानवर शिकार करने में बेहद माहिर होता है। जब भी कभी ये शिकार पर निकलता है, दूसरे जानवर छिपना शुरू कर देते हैं। अगर इनकी नज़र एक बार किसी जानवर पर पड़ जाए तो उसका बचना नामुमकिन सा हो जाता है। लेकिन, गुजरात (Gujarat) से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में आप दो शेर और एक बैल (Lion and OX Video) को देख सकते हैं। 

    दरअसल, ये वीडियो जूनागढ़ के मोटा हड़मतिया गांव का है। यहां रात के समय दो शेर रिहायशी इलाके में शिकार की तलाश में पहुंच गए। जहां उनका सामना एक किसान के बैल से हुआ। वह शिकार की खोज में घूम रहे थे, जैसे ही दोनों शेरों की नज़र एक अकेले बैल पर पड़ी तो वह उस पर हमला करने के फिराक में आगे बढ़े। लेकिन, बैल दोनों शेरों को देखते ही अलर्ट हो गया और जवाबी हमले के लिए तैयार हो गया। 

     

    Courtesy: VTV Gujarati News and Beyond

    सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दोनों शेर मिलकर बैल पर हमला (Lion And Ox Fight Video) करें, उससे पहले बैल अलर्ट हो गया। उसने बिना डरे दोनों शेरों के सामने डटकर खड़ा रहा और अपनी सिंघ से शेरों को पीछे जाने पर मजबूर करता रहा। ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। सिंघ से हमला करते हुए बैल आक्रामक हो गया और शेरों के चंगुल से भगाने में कामयाब हो गया। 

    बैल और शेर का वीडियो आज के समय में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस गांव में इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। गौरतलब है कि, गिर के जंगल के आसपास के गांव में अक्सर ऐसा होता है। शेर अक्सर यहां रात के समय में आ जाते हैं और मवेशियों का शिकार करते हैं। लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है कि शेरों को बिना शिकार ही वापस लौटना पड़ा। यह वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं।