
नई दिल्ली: सोशल मिडिया पर शादी (Marriage) से जुड़े कई तरह के वीडियो दुनिया भर से वायरल होते रहते है। कभी कोई शादी इतनी अनोखी होती है की वह चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे में इन दिनों पाकिस्तान के एक मंडप से दुल्हन का वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा (Wedding Viral Video) है। जिसे देख हर किसी के आंख में आंसू है।
पाकिस्तानी दुल्हन की कहानी
जी हां दरअसल ये खूबसूरत पाकिस्तानी दुल्हन शादी के मंडप में आते हुए अपने पापा का हाथ पकड़े हुए आती है अब आप कहेंगे इसमें रोने जैसा क्या है? तो आपको बता दें कि वो दूसरे हाथ में एक फोटो फ्रेम पकड़े हुए और आख में आंसू लिए मंडप में एंट्री करती है। इसी दौरान वहां मौजूद वर और वधु पक्ष के लोग भी रोते हुए दिखाई देते है।
मां की फोटो पकड़े पहुंची मंडप
सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल होने वाला यह वीडियो को एक वजाहत खान नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यूजर के मुताबिक वह पाकिस्तान की मशहूर फोटोग्राफर हैं। इस पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि दुल्हन की मां का देहांत हो चुका है। वीडियो में दुल्हन अपने पिता के साथ हाथ में हाथ डाले चल रही है और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और दूल्हे की ओर जाते समय उसकी आंखों में आंसू हैं।
भावुक कर देगा वीडियो
आपको बता दें कि इस दौरान दुल्हन के हाथ में उसकी मां का बड़ी सी तस्वीर है। वह अपनी मां को याद कर रो रही है। दुल्हन के अन्य रिश्तेदार उसे दिलासा देने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। आंखों में आंसू लिए विवाह स्थल में दाखिल होती है। इस क्षण को देखकर पिता भी भावुक हो जाते हैं। वीडियो में दुल्हन की विदाई को भी दिखाया गया है।
View this post on Instagram
सोशल मिडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो जैसे ही पोस्ट किया गया, यह वायरल हो गया। लोगों ने दुल्हन के लिए कई संदेश लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसे देखकर हम सभी की आंखों में आंसू आ गए। जबकि एक अन्य ने लिखा कि यह वीडियो बहुत ही प्यारा वीडियो है। जी हां इतने इमोशनल वीडियो को देख हर किसी के आंख में आंसू है।