इस वीडियो में एक मोर अपने दोस्त के अंतिम यात्रा में शामिल हुआ है।
नई दिल्ली, अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते है, जिसे देखकर सबका दिल पसीज जाता है। कई वीडियो ऐसे भी होते है जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। हम सब अपनी जिंदगी में अनगिनित दोस्त बनाते है। दोस्ती का रिश्ता हम खुद बनाते है।
दोस्ती (Friendship) एक ऐसा रिश्ता है जो कोई जबरदस्ती नहीं निभाता। चाहे वो इंसान हो यह पशु-पक्षी! जी हाँ, इंसानो की तरह पशु पक्षी और जानवर भी अपनी दोस्ती निभाने में कभी पीछे नहीं हटते। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मोर (Peacock) अपने दोस्त के अंतिम यात्रा में शामिल हुआ है। इस वीडियो को देखकर हर कोई मोर की दोस्ती की बातें कर रहा है।
फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर मोर का वीडियो (Video) शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। “यह मोर अपने लंबे समय के साथी को मृत्यु के बाद भी नहीं छोड़ना चाहता। दिल को छू लेने वाला वीडियो।”
The peacock doesn’t want to leave the long time partner after his death. Touching video. Via WA. pic.twitter.com/ELnW3mozAb
— Parveen Kaswan (@ParveenKaswan) January 4, 2022
इस वीडियो में देख सकते है कि, मोर अपने साथी के इस दुनिया से जाने के बाद उसकी अंतिम यात्रा में उसके पीछे-पीछे जा रहा है। यह वीडियो में दो व्यक्ति मृत मोर को ले जा रहे है। वहीं, इन दो व्यक्ति के पीछे एक मोर चल रहा है। मोर की अंतिम यात्रा में शामिल होने का वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रहा है।
साथी साथ छोड़कर स्वर्गवास को चल पङा🥲🥲
मोक्षधाम तक साथ जाते हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर, पक्षी होते हुए भी मित्र के बिछङने का असहनीय दर्द, यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया🥲🥲😭
बिश्नोई जी पेज की ओर से राष्ट्रीय पक्षी मोरराजा को भावभीन श्रद्धांजली 💐💐🙏@sudhirbishnoi_ pic.twitter.com/3Iu6qWPo9P— Bishnoi official (@Bishnoiofficiai) January 2, 2022
इसके अलावा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Bishnoiofficiai ने शेयर करते हुए लिखा लिखा है, ‘साथी साथ छोड़कर स्वर्गवास को चल पड़ा। मोक्षधाम तक साथ जाते हुए मोर, पक्षी होते हुए भी मित्र के बिछड़ने की वेदना, यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया। राष्ट्रीय पक्षी मोरराजा को भावभीन श्रद्धांजलि’। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई लोग यह वीडियो को रीट्वीट कर रहे है। वहीँ, कुछ लोग कमेंट्स भी कर रहे है।