Dead Boy
Dead Boy

    Loading

    इंग्लैंड (England) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। पिता अपने मासूम बच्चे की हत्या कर दी। पिता की हैवानियत के बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह खबर सुनकर लोग हैरान रह गए। इंग्लैंड में एक पिता ने अपने 39 दिन के बच्चे को इतनी जोर से झकझोरा की उसकी जान चली गई। पिता ने बच्चे को किसी कपड़े की तरह निचोड़ दिया। जिसे बच्चे की 71 हड्डिया टूट गई और बच्चे की फौरन मौत हो गई। यह घटना 3 साल पहले 2018 में  हुई थी। पिता की बच्चे की हत्या में दोषी पाया गया था।

    इस मामले में कोर्ट ने 3 साल के बाद दोषी पिता को 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोषी पिता का नाम जेम्स क्लार्क है। यह घटना घटना ब्रिटेन के साउथ ग्लूस्टरशायर के वार्मली में हुई थी। 3 साल पहले जब बच्चे की मां सुबह उठी, तो उसे बिस्तर पर उसे बच्चा मरा हुआ मिला। बच्चे के सिर से बहुत खून बह रहा था। यह देखकर मां पागल हो गई और उसने फौरन डॉक्टरों को फोन किया।

    जब पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम किया तो पता चला कि 71 हड्डियां टूट गई थी। जिसके वजह से उसके सिर से खून निकल रहा था। इस मामले का खुलासा रिपोर्ट से हो गया कि बच्चे के पिता ने ही उसे मारा है। पिता सोने के पहले अपने बच्चे को जोर से झकझोरा और कम से कम बच्चे पर पिता ने 3 बार हमला किया और उसके बाद बच्चे को बिस्तर पर सुलाकर खुद भी सोने चला गया।

    जिसके वजह से बच्चे के सिर से रात भर खून निकलता रहा और बच्चे की मौत हो गई। मां ने अपने बच्चे को सुबह देखा तो वह मरा हुआ बिस्तर पर पड़ा हुआ था। कोर्ट ने दोषी पिता को सजा सुनाई है।