
नई दिल्ली : दिवाली (Diwali) के नजदीक आने से लेकर एकादशी तक लोग खूब पटाखे (Firecrackers) जलाते हैं। ऐसे में उनके साथ कई तरह की घटनाएं भी होती है। कोई पटाखों की वजह से जख्मी हो जाता है। तो किसी के साथ हुई घटना हमें हंसने के लिए मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि दो लड़के रॉकेट (Rocket) उड़ा रहे है। एक लड़का हाथ में रॉकेट लेकर खड़ा होता है फिर दूसरा उसे जलाकर अपने हाथ में लेता है और रॉकेट को दूर फेककर वहां से भागने लगता है।
Twitter employees, who posted negative things about Elon Musk a month ago pic.twitter.com/x7UHNU38EE
— Sagar (@sagarcasm) October 28, 2022
शख्स वहां से भाग पाता कि इतने में रॉकेट ने उसका पीछा कर उसे पीछे से दबोच लिया। उस लड़के के पीछे साइड पर पटाखा जाकर लगा और उसके कुर्ते में दो-दो छेद कर दिए। हालांकि, गनीमत इस बात की रही कि रॉकेट वहीं का वहीं दग गया और लड़के को नुकसान नहीं हुआ।
गौरतलब है कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूजर भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियांए दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख जहां कुछ लोगों की हंसी नहीं रुक रही तो वहीं कुछ लोग इसे फर्जी स्टंट बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इस स्टंट को घर पर ना आजमाने की सलाह दे रहे है।