Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    पति-पत्नी के बीच हमेशा नोंकझोक चलती रहती है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी (Husband- Wife) से जुड़े कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसे देखकर हम अपनी हंसी रोक नहीं पाते है। इन दिनों एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है। वीडियो में शख्स सड़क पर भाग रहा है. वो रोते हुए कह रहा है कि प्लीज मुझे बचा लीजिए, मेरी बीवी मेरी जान के पीछे पड़ी है। यह सुनकर सभी लोग हैरान हो जायेगे कि ऐसा क्या हो गया है जो उसकी बीवी उसे मारना चाहती है।लेकिन जब आप यह वीडियो को अंत तक देखेंगे तो आप हंसी से लोट-पोट हो जायेगे।

    यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पत्नी से डरकर घर से भागने वाले इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर  vittyvipul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स सड़क पर भाग रहा है। वो रोते हुए कह रहा है कि प्लीज मुझे बचा लीजिए, मेरी बीवी मेरी जान के पीछे पड़ी है। उसका कहना है कि मैं बीवी के डर से आगरा से बाहर भाग आया हूं और आगरा हाईवे पर दौड़ रहा हूं। लेकिन ठहरिए जरा, कहानी में थोड़ा सा ट्विस्ट है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vipul Mittal (@vittyvipul)

    वीडियो के अंत में कहानी कुछ और ही है। शख्स आगे कह रहा है कि कल मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। जिसके जवाब में मैंने कह दिया कि दिल चीर के देख लो। अब वो मेरे पीछे पड़ी हुई है कि दिल चीर के दिखाओ। यह वीडियो को अंत तक देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे है।