Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये कई लोग फेमस होना चाहते है और वह तरह-तरह के टैलेंट (Tallent) दिखा कर रातों-रात स्टार बन जाते है। वह अपने कई तरह के करतब दिखाते है। जिसे देखकर हम हैरान हो जाते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ अलग करने के चक्कर में घटना घट जाती है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। जिसे देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो जाते है। इन दिनों एक ऐसा ही महिला के करतब दिखाने का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है।

    महिला बोतल पर बैलेंस बना कर योगा करने की कोशिश कर रही थी। तभी महिला के साथ अचानक ऐसा कुछ हो गया। जिसे वह शायद कभी न भूल पाएं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘Hold My Beer’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह महिला टेबर रखे बोतलों पर खड़ी होकर योगा करने की कोशिश कर रही है।  लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और धड़ाम से नीचे गिर जाती है।

    यह पूरा मामला किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला का बहुत बुरा हाल हुआ होगा। वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके मारकर हंस रहे है।