PIC: Ayumi Takada/instagram
PIC: Ayumi Takada/instagram

    Loading

    दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने अनोखे टैलेंट की वजह से जाने जाते हैं। इंटरनेट पर आए दिन कई वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिनमें से कुछ हमारे दिलों में अपनी छाप छोड़ जाती हैं। ऐसी ही एक अद्भुत तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है।

    आपको बता दें कि वायरल होने वाली यह तस्वीर जापान के टोक्यो में रहने वाली एक महिला अयुमि तकाड़ा की है, जिसमें वह अपने अद्भुद कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। इस वायरल तस्वीर में अयुमी तकाड़ा अपने कानों से सेल्फी स्टिक पकड़ कर तस्वीर खीच रही हैं। ऐसा इस लिए है क्योंकि महिला के कान बेहद ही लचीले हैं।

     

    अयुमी तकाड़ा अपने कानों से अदभुत प्रदर्शन करने के लिए बेहद ही चर्चा में हैं। आपको बता दें कि, ये अपने कानों का इस्तेमाल अक्सर छाता पकड़ने के लिए भी करती हैं। यूट्यूब पर भी अयुमि के कानों में ब्रश पकड़कर पेंटिंग करने का वीडियो मौजूद है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 高田あゆみ/ayumi takada (@ayumitakada1020)

    अयुमि की उम्र 37 है और सूत्रों के मुताबिक, वह सिंगर और कोरियोग्राफर है। साथ ही वह कैलीग्राफी राइटिंग भी करती है। इसके बावजूद अयुमि अपने बेहद ही लचीले कानों की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आए दिन अयुमि के इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो है, जिनमें वो अपने लचीले कानों की मदद से सेल्फी स्टिक और छाता पकड़ते हुए नजर आ रही। 

    अयुमी के मुताबिक, उनको यह अदभुत टैलेंट उनकी मां से मिला  है। उनका कहना है कि, उनकी मां के कान भी बेहद लचीले थे और अयुमि खुद भी बचपन से अपने कान खींचती रहती थी, शायद इन्ही कारणों से उनके कान इतने लंबे और लचीले हैं।