ukraine-russia-war-cyclist-live-video-of-attack-in-ukraine-surfaced-russia-war

तेज धमाके के साथ चारों तरफ आग का मंजर पसर जाता है।

    Loading

    कीव, रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) में जंग शुरू हो गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज का दूसरा दिन है। यूक्रेन के कई शहरों में धमाके होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, सोशल मीडिया (Social Media) पर भी यूक्रेन के दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल हो रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर यूक्रेन हमले का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यूक्रेन की सड़क पर एक साइक्लिस्ट (Cyclist) जा रहा होता है, तभी उसपर तोप का गोला गिर जाता है।

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @ Bellingcat नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक साइक्लिस्ट सुन-सान सड़क पर जा रहा होता है। तभी अचानक एक हवाई हमला होता है। तेज धमाके के साथ चारों तरफ आग का मंजर पसर जाता है। वीडियो में देख सकते है कि, इस साइक्लिस्ट पर अचानक तोप का गोला गिर जाता है। जिसके बाद कुछ देर वीडियो में सिर्फ आग की लपटे ही दिखाई देती है। वीडियो के आखिर में साइक्लिस्ट सड़क पर गिरा हुआ नज़र आता है। 

    यूक्रेन के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की आशंका भी जता दी है कि, शुक्रवार का दिन यूक्रेन के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हो सकता है, क्योंकि रूस अपने हमले कई गुना तक बढ़ा सकता है। बता दें कि,  रूसी सेना यूक्रेन के 137 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही रूस यूक्रेन की जमीन पर भी कब्जा कर रहा है।