छुट्टी नहीं दे रहा था बॉस, शख्स ने बेल्ट से बांधे हाथ, मुंह में ठूंसा कपड़ा और लेट गया….

    Loading

    नई दिल्ली. काम से परेशान हो गए हैं और आपकों छुट्टी चाहिए तो आप क्या करेंगे ? यही ना की बॉस से छुट्टी देने को कहेंगे। लेकिन अमेरिका में 19 साल के एक फैक्ट्री  कर्मचारी ने छुट्टी पाने के लिए  कुछ अनोखा तरकीब निकला। उनसे अपने ही किडनैपिंग  (Kidnapping) की साजिश रच डाली।

    डेली मेल के रिपोर्ट के अनुसार, काम से छुट्टी लेने के लिए 19 साल के ब्रैंडन सूल्स (Brandon Soules) ने अपने अपहरण की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, सॉल्स, ‘जो द टायर’ फैक्ट्री में काम करते थे उन्हें पानी के टॉवर के पास देखा गया। उनके हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा ठूसा हुआ था। वहां से गुजर रहे राहगीर ने उन्हें इस हालत में देखा और पुलिस को सुचना दी। 

    सॉल्स ने पुलिस को बताया कि, ‘दो लोगों ने उसका अपहरण किया था। मुझे बेहोश कर पानी के टॉवर से पास एक वाहन से फेंका गया।’ सॉल्स से पुलिस को दावा किया कि, उनके पिता के पास काफी पैसे है जिसके चलते उनका अपहरण किया गया। 

    कूलिज के जासूसों ने हमले की जाँच की जिसमें उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला की सॉल्स पर अपहरण या हमला हुआ था। एक स्थानीय प्रकाशन के अनुसार, द कूलिज एग्जामिनर, सौलेस ने बाद में पुलिस से स्वीकार किया कि उसने काम से छुट्टी लेने के बहाने साजिश रची थी। उसे इस गलत जानकारी के लिए 17 फरवरी, 2021 को गिरफ्तार किया गया।