ये घटना चीन के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में हुई।
चीन, अक्सर लोग छुट्टी के दिन अपने परिवार वालों के साथ रेस्त्रां में खाना खाने जाते है। परिवार वालों के साथ समय बिताने का यह सच में अच्छा तरीका है। लेकिन, तभी आपके खाने में आपको कुछ ऐसा दिख जाए जिसे देखकर आपका मूड ख़राब हो जाए। ऐसा ही कुछ चीन में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ। जहां इस शख्स के खाने से कंडोम (Condom In Food) निकला।
ये घटना चीन के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में हुई। यहां लेषण शहर (Leshan City) में स्थित एक रेस्त्रां में एक शख्स खाना खाने गया था, तब उसके खाने से कंडोम निकला। जिसके बाद रेस्त्रां में हंगामा मच गया। इस शख्स ने अपनी कटोरी से कंडोम निकाला और उसे दिखाते हुए रेस्त्रां मालिक से 1 लाख 15 हजार रुपये का हर्जाना मांगने लगा। यह घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है। इस शख्स की पहचान मिस्टर हू के तौर पर हुई।
मिस्टर हू 18 दिसंबर को अपने दोस्त के साथ रेस्त्रां में खाना खाने था। मिस्टर हू ने खाना आर्डर किया और अपना खाना एन्जॉय कर रहा था। तभी, अचानक शख्स चिल्लाने लगा और मैनेजर को आवाज देने लगा। मैनेजर के आने पर शख्स ने अपनी कटोरी से कंडोम निकाल कर दिखाया। शख्स ने कहा कि, ये कंडोम उसके खाने से निकला है। वहीं, इसके बाद यह शख्स रेस्त्रां के मालिक से 1 लाख 15 हजार रूपये का हर्जाना मांगने लगा। इसके शख्स ने रेस्त्रां के मालिक को धमकी दी और कहा कि अगर उसने पेमेंट नहीं किया तो वो इस मामले की तस्वीर ऑनलाइन शेयर कर देगा।
इसके बाद रेस्त्रां ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। लेकिन शख्स ऐसी जगह बैठा था जहां कैमरा नहीं पहुंच पा रहा था। इसके बाद भी रेस्त्रां ने अपनी बेगुनाही के लिए सबूत ढूँढना नहीं छोड़ा। रेस्त्रां के शेफ ने उस शख्स के खाने में नए कंडोम को डाला और उसे दो घंटे कुक किया। इस दौरान कंडोम पूरी तरह पिघल गया। इससे साफ़ हो गया कि, शख्स पैसों के लिए रेस्त्रां वाले को झूठ बोलकर फंसा रहा था।
इसके बाद यह मामला पुलिस के पास गया। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद ये बात पता चली कि इस शख्स ने इससे पहले भी एक रेस्त्रां वाले को ऐसे ही ब्लैकमेल किया था। अब पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और जेल में डाल दिया है।