वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक हादसे से बाल-बाल बचे। डेलावियर के वेमिंगटन में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले से एक कार टकरा गई। जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन और अपने कर्मचारियों के साथ एक कार्यक्रम से होकर जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।
राष्ट्रपति के काफीले से टकराई फोर्ड कार
अमेरिकी राष्ट्रपति के काफीले से एक फोर्ड कार टकराई। टकराने के बाद कार चौराहे की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकन तभी राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने हथियार दिखाते हुए उसे घेर लिया। कार चालक को हाथ ऊपर करने को कहा गया।
#WATCH | US President Joe Biden rushed into his vehicle as a car crashed into a vehicle attached to his motorcade.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/2ooVcY0BQo
— ANI (@ANI) December 18, 2023
वीडियो आई सामने
इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन भागकर अपने वाहन के अंदर चले गए, जहां उनकी पत्नी जिल बाइडन पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी। सीक्रेट सर्विस की तरफ से इस घटना पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इसका वीडियो जरूर सामने आया है।