bank holiday
File Pic

    Loading

    -सीमा कुमारी

    समूचे देशभर में नवंबर की शुरुआत त्‍योहारों से हो जाती है। ऐसे में ज्‍यादातर सरकारी विभागों में छुट्टी रहती है। अगर आप भी नवंबर महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं, तो सबसे पहले ये खबर गौर से पढ़ लें।

    नवंबर महीने में धनतेरस (Dhanteras), दिवाली (Diwali), भाईदूज (Bhaidooj), छठ पूजा (Chhath Puja), गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) जैसी कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं।  ऐसे में पूरे नवंबर महीने में कुल 17 दिन बैंक बंद (Bank Holidays November) रहेंगे। इस महीने में कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी काम निपटाना हो तो तुरंत झटपट निपटा लें।

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार, नवंबर महीने में कुल 17 छुट्टियां हैं। इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि, इस 17 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

    RBI गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ (Negotiable Instruments Act) के तहत आरबीआई ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा महीने में चार रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी है।

    नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

    1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव / बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद

    3  नवंबर – नरक चतुर्दशी- बेंगलुरु में बैंक बंद।

    4 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा – बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद।

    5 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद।

    6 नवंबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद।

    7 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    10 नवंबर – छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ – पटना और रांची में बैंक बंद।

    11 नवंबर – छठ पूजा, पटना में बैंक बंद।

    12 नवंबर – वांगला उत्सव, शिलांग में बैंक बंद।

    13 नंवबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)।

    14 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

    19 नवंबर – गुरू नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा।

    आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद।

    21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

    22 नवंबर – कनकदास जयंती, बेंगलुरु में बैंक बंद।

    23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम, शिलांग में बैंक बंद।

    27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।

    28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।