Nora Fatehi

    Loading

    मुंबई: जैसा कि हम आगामी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के नोरा फतेही (Nora Fatehi) के गाने ‘जालिमा कोको कोला’ की प्रतीक्षा कर रहे हैं, अभिनेत्री ने दिग्गज कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और गोविंदा (Govinda) के साथ अपने हुक स्टेप्स का एक डांस वीडियो साझा करके अपने प्रशंसकों और अनुयायियों की रुचियों को बढाया है। नोरा ने इस गाने को 28 जुलाई को रिलीज करने की भी घोषणा की है।

    नोरा फतेही, जो वर्तमान में एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं,  अपने नए एपिसोड के मेहमानों के साथ अपनी बीटीएस मस्ती की एक झलक साझा करती हैं जिसमे गणेश आचार्य और गोविंदा नज़र आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए, नोरा फतेही ने कहा, “‘जब तक हम ऑफिशियल वीडियो के रिलीज होने का इंतजार करते हैं…. चलिए शुरू करते हैं हुक स्टेप चैलेंज, जिसमें मेरे साथ खुद लीजेंड हैं.’ साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उनका ये सॉन्ग बुधवार यानी 28 जुलाई को रिलीज होगा. तनिष्क बागची द्वारा रचित सॉन्ग जालिमा कोका कोला को श्रेया घोषाल ने अपनी शानदार आवाज में गाया है’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    अपनी बहुमुखी प्रतिभा के अनदेखे पहलुओं को उजागर करते हुए, नोरा फतेही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एक जासूस के चरित्र में दिखाई देती हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में देखी गई थी। प्रभावशाली संवादों, दमदार दृश्यों के साथ, नोरा फतेही ने अपने पहले कभी न देखे गए अवतार को देखने के लिए दर्शकों की रुचि को बढ़ा दिया है। मनोरंजन उद्योग के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय कलाकारों में से एक, नोरा फतेही ने अत्यंत समर्पण और दृढ़ता के साथ सफलता की ओर अपना सफर तय किया है। अपने विविध मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शनों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए, नोरा फतेही दुनिया भर में खूब सराहना बटोर चुकी हैं।