shivin-narang-injured-his-left-hand-at-home-later-hosiptalised

शिविन को रविवार शाम को मुंबई स्थित अंधेरी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, शिविन के बाएं हाथ पर गंभीर चोट लग गई थी।

Loading

मुंबई. टीवी एक्टर शिविन नारंग के फैंस के लिए बुरी खबर है। शिविन को रविवार शाम को मुंबई स्थित अंधेरी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, शिविन के बाएं हाथ पर गंभीर चोट लग गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम को शिविन गलती से अपने घर के कांच के टेबल पर गिर गए। इसके बाद उनके बाएं हाथ में काफी गंभीर चोट लग गयी थी। जिसके वजह से तुरंत उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी शिविन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं मिला है। हालांकि, शिविन की हालत अब पहले से काफी बेहतर है।कोरोनावायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के वजह से शिविन से उनके माता पिता को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Some pics just gives u motivation out of nowhere 🎩 💪🏻 #shivinnarang #nevergiveup #foundinmycloud

A post shared by Shivin Narang (@shivin7) on

आपको बता दें, इसी साल शिविन के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 1 जनवरी को शिविन को हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। बता दे कि शिविन मुंबई के मलाड में रहते है। उनकी सोसायटी में कोविड 19 पॉजिटिव केस मिलने के कारण उनकी बिल्डिंग को सील किया गया है।