Munmun Dutta
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की ‘बबिता जी’ (Babita Ji) यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इन दिनों काम से ब्रेक लेकर जर्मनी (Germany) में वेकेशन पर गईं हैं। अब उन्हें लेकर एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। मुनमुन दत्ता का छुट्टियों के दौरान एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उनके बाएं पैर का घुटना बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके चलते उन्हें अपनी ट्रिप को बीच में ही खत्म करके घर वापस आना पड़ रहा है।

    इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर दी हैं। मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जर्मनी में एक छोटी सी दुर्घटना में मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लग गई थी, इसलिए मुझे अपनी यात्रा कम करनी पड़ी और घर वापस आना पड़ा।’ उनके इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं। वो उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    बता दें कि मुनमुन दत्ता अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो वहां जर्मनी से लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी। अभिनेत्री जर्मनी से पहले स्विटजरलैंड में वेकेशन बिता रहीं थी, लेकिन एक्सीडेंट होने की वजह से उन्हें अपने ट्रिप को बीच में ही छोड़कर घर आना पड़ा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    गौरतलब है कि शो के चंपक चाचा यानि अमित भट्ट भी शो की शूटिंग के दौरान जख्मी होने की वजह से शूटिंग से ब्रेक लेकर घर पर रेस्ट कर रहे हैं। हालांकि, अब वो बिल्कुल ठीक हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिया था।