24 सालों बाद सीमा को तलाक देने जा रहे हैं सोहेल खान, फॅमिली कोर्ट के बाहर आए नजर

    Loading

    नई दिल्ली: बॉलीवुड प्रेमी के लिए एक और दुःख भरी खबर आमने आ रही है। एक और बॉलीवुड की प्रेमी जोड़ी ने अलग होने का फैसला ले ल लिया है। एक्टर सलमान खान के सोहेल खान (Sohail Khan) और उनकी पत्नी सीमा सचदेव (Seema Khan) का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। ख़बरों के मुताबिक, दोनों ने फैमिली कोर्ट में अलग होने के लिए तलाक की अर्जी डाली है। यही नहीं दोनों को आज (शुक्रवार को) फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों दोस्त की तरह नजर आए। अदालत में तलाक फाइल करने के बाद सोहेल और सिमा अपनी अपनी कार में घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सीमा और सोहेल का रिश्ता 24 साल पुराना है और इन दोनों के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

     

    1998 में हुआ था प्रेम विवाह

    साल 1998 में सोहेल खान और सीमा सचदेव की लव मैरिज हुई थी। जिसके 24 सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बॉलीवुड की इस जोड़ी की लवस्टोरी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दिल्ली की रहने वाली सीमा फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती थीं। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में सीमा सचदेव और सोहेल खान की पहली मुलाकात हुई थी। जहां, सोहेल को पहली ह नजर में सिमा भा गई थी। इसके बाद दोनों लवबर्ड्स बन गए। 

    शादी में आई कई परेशानियां

    बॉलीवुड के इस लवबर्ड्स (सीमा सचदेव और सोहेल खान) के शादी में का धर्म अलग होने के कारण कई परेशानियां भी आईं। सीमा का परिवार इस शादी के खिलाफ था।  क्यूंकि, धर्म अलग होने की वजह से ऊनके परिवार वाले दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि प्यार का खुमार ही कुछ ऐसा था कि  आधी रात को मौलवी को लाकर और रात में ही इनका निकाह हुआ। जिसके बाद दोनों ने दूसरी बार आर्य समाज मंदिर में शादी की और दोनों ने एक दूजे के हो गए।