Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कल दिन में जब उन्हें लगातार ऐसा हो रहा था तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल ले जाने में देर नहीं की।

    आपको बता दें 98 साल के दिलीप कुमार को दस दिन पहले ही मुंबई हिंदुजा अस्पताल से छुट्टी मिली थी। यहां उनके फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। करीब दस दिन के इलाज में बाद जब उन्हें आराम लगने लगा तो उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। ऐसे में जल्दी-जल्दी उनके अस्पताल में भर्ती होने के खबरों से फैंस के मन में भारी चिंता है। वो लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 

    दिलीप साहब के इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था। अभिनेता को लेकर जानकारी आई थी कि वो वेंटीलेटर पर नहीं हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। दिलीप कुमार बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं और इसके चलते अक्सर उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ता है।

    11 जून को दिलीप साहब को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। दिलीप कुमार को छुट्टी मिलने पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि हम बहुत खुश हैं, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। वह अब घर जा रहे हैं। उनके (दिलीप कुमार) लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हैं।’