Shooting
फाइल फोटो

    Loading

    अमेरिका : गुरुवार शाम को करीब 8 बजे मियामी में लिंकेडीन होटल के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी (Firing) हुई। उसी समय रैपर फ्रेंच मोंटाना (Rapper French Montana)भी वहीं मौजूद थे। रैपर फ्रेंच मोंटाना होटल के बहार घटनास्थल पर अपना म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे थे, उसी समय एक विवाद के दौरान हुए गोलीबारी में कई लोगों की हत्या कर दी गई। प्राधिकारिओं के मुताबिक करीब 10 लोगों की इस घटना में हत्या हुई है। इस घटना के दौरान रॉब 49 और मोंटाना के बॉडीगार्ड के घायल होने की भी खबर सामने आई है। रैपर रॉब 49 भी वीडियो शूटिंग के दौरान वहां मौजूद थे।

    हालांकि रैपर मोंटाना के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है, कि रैपर मोंटाना को सुरक्षित घटनास्थल से निकाल लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दौरान यह घटना घटित हुई उस समय रैपर फ्रेंच मोंटाना अपने वीडियो शूट के लिए गाड़ी के बैक सीट पर रैपर रॉब 49 के साथ बैठे थे। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और अपनी छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है की गोलीबारी दो गुटों में मुठभेड़ के कारण हुई और इस विवाद के चलते तकरीबन 10 लोगों की जान को नुकसान पंहुचा है।

    घटनास्थल से पुलिस क्रूजर और अग्निशमन ने 4 प्रत्यकदर्शिओं को इलाके के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर है। वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी लोगों में हलचल मच गई और लोग यहां-वहां भागने लगे। गोलीबारी उसी इलाके में हुई जहां रैपर फ्रेंच मोंटाना अपनी वीडियो शूट कर रहे थे। मियामी के लोकल समाचार के मुताबिक फिलहाल, इस विवाद में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है और छानबीन जारी है। आपको बता दें कि रैपर फ्रेंच मोंटाना किम कार्दर्शियन के साथ अपने लव रिलेशनशिप के लिए चर्चित हैं। रैपर मोंटाना अपने वीडियो की शूटिंग मियामी के रेस्टोरेंट ‘सौल फूड – द लिकिंग’ में कर रहे थे, इस रेस्टोरेंट के मालिक डीजे खालिद हैं। इससे पहले भी क्रिसमस के पर्व पर फ्लोरिडा की पेनहैंडल में एक व्यक्ति ने डेप्युटी शेरिफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।