बीच सड़क महिला की बेरहमी से पिटाई का CCTV फुटेज जारी, MLA पर लगा मारपीट का आरोप

    Loading

    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) इलाके में एक महिला से साथ मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए वारदात के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 3 से 4 बदमाश महिला की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। बता दें कि जारी फुटेज बीते 19 नवंबर को एक रिहायशी कॉलोनी का है। फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

    दरअसल पीड़ित महिला ने लोकल MLA पर मारपीट कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गौरतलब हो कि नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया था , जोकि 19 नवंबर है, जिसमें कुछ पुरुष और महिलाएं लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्हाल घटना के बाद से महिला अस्पताल में एडमिट थीं। 

    MLA पर लगाया मारपीट का आरोप

    बता दें कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पीड़ित महिला ने CCTV फुटेज के आधार पर  कानूनी मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने हमला करवाने का आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) की शालीमार बाग से विधायक वंदना कुमारी पर लगाया है। 

    पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पीड़ित महिला के अनुसार पुलिस द्वारा लिखी गई FIR में विधायक का जिक्र जरूर है लेकिन अभी तक उनकी कोई गिरफ्तारी या पूछताछ नहीं होने से वो  नाराज है। वहीं पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो कुछ आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही इस मामले को लेकर विधायक वंदना कुमारी ने बोलने से साफ इनकार कर दिया और उनका कहना है कि ‘अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए  इस तरह के काम कुछ लोग करते हैं उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।’